स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अजमाएं ये उपाय होगा तेज़ी से फ़ायदा | Strech Markes for weight Lose

do stretch marks go away when you lose weight: तेजी से वजन बढ़ने या घटने के कारण स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं जो की किसी प्रकार से देखने में सामान्य नहीं लगते हैं परंतु इन्हें हटाना भी जटिल प्रक्रिया है पर इन्हें बॉडी से रिमूव किया जा सकता है परंतु सही जानकारी का होना आवश्यक है इसलिए इस ब्लॉग पोस्ट में सम्पूर्ण रुप से बताया गया है स्ट्रेच मार्क्स के बारे में।

Weight lose tips in hindi

स्ट्रेच मार्क्स क्या है ?

तेजी से वजन बढ़ने एवं घटने के कारण अंदरुनी मांसपेशियों में अत्यधिक खिंचाव हो जाता है जिस कारण वह शरीर पर निशान के रूप में बन जाती है। स्ट्रेच मार्क्स एक प्रकार की शरीर पर मौजूद लंबी धारियां है जिनका रंग शुरुआती समय में हल्का गुलाबी एवं लाल भी होता है परंतु समय के साथ इनका रंग सफेद हो जाता है और कुछ समय बाद यह सफेद लाइनों की तरह दिखने लगते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स अत्यधिक मामलों में महिलाओं में ही देखने को मिलते हैं। क्योंकि महिलाओं में डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स होना एक सामान्य बात है। एवं बॉडीबिल्डर को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि वह अत्यधिक वजन उठाते हैं जिस कारण उनकी मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है। एवं अत्यधिक वजन उठाने के कारण स्ट्रेस मार्क्स आ जाते हैं, या कहे अंदरूनी मांसपेशियां फट जाती है।

इसलिए यह समस्या एक सामान्य बात हो गई है। परंतु स्ट्रेच मार्क्स होने की समस्या टीन एजर (किशोर अवस्था की उम्र) में भी देखने को मिलती है इसका मुख्य कारण है यदि कोई व्यक्ति पहले मोटा था और उसने वजन तिब्र गति से कम किया है, तो यह एक मुख्य कारण है कि स्ट्रेच मार्क्स आ सकते हैं। क्योंकि वजन कम करने के लिए उत्साह नहीं दिखानी चाहिए यदि वजन कम करने की प्रक्रिया में मासपेशियों को रिकवरी के लिए समय नहीं दिया जाता है तो यह एक मुख्य कारण है स्ट्रेच मार्क्स होने का।

 

स्ट्रेच मार्क्स होने के मुख्य बिंदु

do stretch marks go away when you lose weight: कोलेजन शरीर में मौजूद एक अत्यधिक लाभदायक प्रोटीन है जो की मांसपेशियों रिकवर करने का कार्य करता है यदि आपकी त्वचा में कोलेजन प्रोटीन की कमी है तो स्क्रीन स्ट्रेच के निशान दिखाई दे सकते हैं।

  • तेजी से वजन बढ़ना या तेजी से वजन घटना दोनों मुख्य कारण है स्ट्रेच मार्क्स के यह महिलाओं एवं पुरुषों में सामान्य समस्या है।
  • युवावस्था के दौरान बचपन का विकास यदि तेजी से हुआ है तो स्ट्रेच मार्क्स के निसान पढ़ सकते हैं क्योंकि अच्छे पोषण एवं अच्छी लाइफस्टाइल के कारण शरीर बेहतर तरीके से वृद्धि करता है एवं इसमें स्ट्रेच मार्क्स आना कोई बड़ी बात नहीं है परंतु यह कुछ समय के बाद गायब हो जाते हैं जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है।
  • वजन घटाने की प्रक्रिया में तीव्र गति से कार्य करना है एक बड़ा कारण माना जाता है स्ट्रेच मार्क्स का क्योंकि वजन शरीर में अत्यधिक वसा होने के कारण बढ़ता है यदि वसा को तेजी से कुछ ही समय में घटा दिया जाए तो उन स्थानों पर स्ट्रेस मार्क्स बन जाते हैं जहां पर वसा की उपस्थिति थी।
  • अत्यधिक भार उठाना भी एक बड़ा कारण है स्ट्रेच मार्क्स का क्योंकि मांसपेशियों में उतनी शक्ति नहीं होती है जितना अक्सर व्यक्ति वजन उठाने का प्रयास करते हैं जिसके परिणाम स्वरूप उन स्थानों पर स्ट्रेच मार्क्स की उपस्थिति देखने को मिलती है ऐसा ज्यादातर बॉडीबिल्डर के साथ होता है। क्योंकि वह अत्यधिक भार उठाने का प्रयास करते हैं जिससे उनकी शक्ति का प्रदर्शन हो सके एवं वह खुद को शक्तिशाली महसूस कर सकें। जिसके लिए उन्हें अधिक प्रशंसा मिलती है जिसको पाने के लिए वह ज्यादा से ज्यादा भार उठाने का प्रयास करते हैं एवं ऐसा करना उनके जीवन का एक मुख्य लक्ष्य ही बन जाता है।
  • मार्फ़न सिंड्रोम एक आनुवांशिक बीमारी है जोकि त्वचा के तंतुओं को कमज़ोर करने का कार्य करती है एवं शरीर में असामान्य वृद्धि का कारण भी बनती है जिसके परिणाम स्वरूप खिचाव के निशान देखने को मिलते हैं जैसे कि स्ट्रेच मार्क्स परंतु यह बहुत कम मामलों में पाया गया है कि व्यक्ति को मार्फ़न सिंड्रोम नामक बीमारी हो ज्यादातर मामलों में व्यक्तियों की खुद की लापरवाही के कारण ही स्ट्रेच मार्क्स देखने को मिलते हैं।

 

स्ट्रेच मार्क्स के संकेत और लक्षण

do stretch marks go away when you lose weight: शुरुआती समय में स्ट्रेच मार्क्स होने पर उस स्थान पर खिंचाव महसूस होता है एवं धीमा दर्द भी होता है उस स्थान पर कुछ लाइंस की उपस्थिति होती है जो की स्ट्रेच मार्क्स होते हैं शुरुआती समय में इनका कलर लाल एवं हल्का गुलाबी हो सकता है क्योंकि यह मांसपेशियों के खिंचाव के कारण उत्पन्न होते हैं परंतु बढ़ते समय के साथ इनका रंग फीका हो जाता है एवं यह लाइंस सफेद रंग की दिखने लगती है स्ट्रेच मार्क्स होना किसी प्रकार से एक बड़ी हानि नहीं है परंतु यह मात्र शरीर की सुंदरता को बिगाड़ने का कार्य करती है इसलिए कई बार इसका निवारण करना अति आवश्यक हो जाता है क्योंकि यह शरीर के विभिन्न विभिन्न अंगों पर होती हैं।

 

स्ट्रेच मार्क्स कैसे खत्म करें

स्ट्रेच मार्क्स कोई बीमारी नहीं है इससे ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है।

टीनएज बच्चे स्ट्रेच मार्क्स को लेकर सहज महसूस नहीं करते क्योंकि स्ट्रेच मार्क्स शरीर पर अजीब प्रकार से दिखते हैं इसलिए यह बच्चों को किसी भी प्रकार से बेहतर नहीं लगते हैं परंतु माता-पिता को उन्हें तसल्ली देनी चाहिए कि यह सामान्य है एवं कुछ समय बाद यह ठीक हो जाएंगे जो की सत्य है बढ़ते समय के साथ स्ट्रेच मार्क्स के निशान कम हो जाते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स का इलाज करने के लिए इसके शुरुआती समय में ही इलाज करना बेहतर है क्योंकि तब मांसपेशियों में क्षमता होती है कि वह खुद को ठीक कर सकती है बढ़ते समय के साथ यदि मांसपेशियों को ठीक ना किया जाए तो उस स्थान पर निशान रह जाता है।

यदि कोई ऐसी क्रिया है जिससे स्ट्रेच मार्क्स आ रहे हैं तो वह क्रिया को रोक दें जैसे कि अधिक भार उठाना अधिक एक्सरसाइज करना जिससे शरीर में उत्पन्न हो रहा है कुछ समय के लिए रोक दें ताकि बढ़ते स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को रोका जा सके।

कुछ महत्त्वपूर्ण क्रीम्स, लेज़र ट्रीटमेंट और बायोथेरेपी के द्वारा भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से निजात पाया जा सकता है परंतु ध्यान रहे की लेजर ट्रीटमेंट और बायोथेरेपी को एक बेहतर चिकित्सक की सलाह से ही करवाने का निर्णय लें क्योंकि यह एक बड़ा फैसला हो सकता है।

 

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट

कई परिस्थितियों में स्ट्रेच मार्क्स व्यक्ति के लिए एक बड़ी जिल्लत का मुख्य कारण बन जाते हैं इसलिए इनसे छुटकारा पाने के लिए कई प्रकार के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट भी उपलब्ध है जो की निम्नलिखित बताए गए हैं:

लेजर थेरेपी

लेजर थेरेपी के साथ ऐसे स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से हटाने का प्रयास किया जाता है एवं इसमें सफलता भी मिलती है लेजर थेरेपी के द्वारा कोलेजन (मासपेशियों को रिकवर करने वाला स्किन में मौजूद प्रोटिन) का उत्पादन बढ़ता है और हमारी स्किन उस स्थान पर रिकवर हो जाती है जोकि कुछ समय बाद सामान्य हो जाती है एवं बेहतर दिखने लगती है जैसे कभी स्ट्रेच मार्क्स था ही नहीं।

माइक्रोडर्माब्रेशन

माइक्रोडर्माब्रेशन स्ट्रेच मार्क्स को कम करने की एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें स्ट्रेच मार्क्स वाले शारीरिक अंग पर आधुनिक यंत्रों द्वारा ट्रीटमेंट किया जाता है जिसमें पीड़ा सहनी होती है परंतु इसके गुण बेहतर है जिससे स्ट्रेच मार्क्स से बचने में सहायता मिलती है।

कॉस्मेटिक सर्जरी

यदि अन्य ट्रीटमेंट असफल हो जाते हैं तो यह सर्जरी ब्रह्मास्त्र की तरह कार्य करती है स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए यह ट्रीटमेंट महंगा होता है एवं है करवाना सभी के लिए मुश्किल हो सकता है क्योंकि इसमें डॉक्टर को स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अधिक कठिनाइयों का सामना करना पढ़ता है एवं सर्जरी करनी पड़ती है परंतु इसके परिणाम में पूरे तरीके से स्ट्रेच मार्क्स की समाप्ति हो जाती है।

 

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए घरेलू उपचार

सभी नहीं चाहते कि महंगे ट्रीटमेंट करवाएं एवं अधिक पीड़ा सहनी पड़े तो ऐसे व्यक्तियों के लिए घरेलू उपचार ही बेहतरीन है। इनकी सहायता से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है परंतु इस प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है पर इसके परिणाम बेहतर हैं।

  • नेचुरल एवोकाडो ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिस स्थान पर स्ट्रेच मार्क्स हैं उस स्थान पर नेचुरल एवोकाडो ऑयल इस्तेमाल करें एवं रात को लगा कर सो जाएं ऐसा कुछ लंबे समय तक करने से आपको इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।
  • बादाम ऑयल या जोजोबा ऑयल का भी उपयोग कर सकते हैं। जिससे सहायता मिलेगी शारीरिक अंग से गायब करने में।
  • एलोवेरा भी स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में फायदेमंद है परंतु ध्यान रहे एलोवेरा जेल बाहर से ना खरीदें एलोवेरा की पत्ती का जेल निकालकर ही लगाएं किसी भी समय दो-तीन घंटे लगा रहने दें एवं फिर साफ कर दें ऐसा लंबे समय तक करने से इसके अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे।

 

CONCLUSION

द फिटनेस लव ब्लॉग के माध्यम से आपको बताया गया है do stretch marks go away when you lose weight इस जानकारी के विषय में यह ब्लॉग पोस्ट आप से साझा किया गया है। परंतु अधिक जानकारी के बाद भी यह ब्लॉग पोस्ट किसी चिकित्सक की राय नही है दिए हुए सुझाव चिकित्सक से सलाह लेकर करें।

Leave a Comment