जानें ये 13 एक्सर्साइज जिसने होगा तेजी से वजन कम | Weight Loss Exercise For Female at Home

Weight Loss Exercise For Female at Home

वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 1.7 लोग मोटापे का शिकार है मोटापा आज के समय की बड़ी समस्याओं में शामिल है क्योंकि मोटापे से बहुत सारी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं जैसे हार्ट अटैक, डाइबिटीज, थायरॉयड, हाई ब्लड प्रेशर, अनेक बीमारियां मोटापे से होती हैं।

ज्यादातर मामलों में महिलाओं में अधिकतर मोटापा देखा गया है। क्योंकि वह घर पर रहती हैं, जिस कारण कम गति के चलते मोटापा देखने को मिलता है। महिलाओं में मोटापे जैसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हम आपको इस ब्लॉग पोस्ट में बताएंगे Weight Loss Exercise For Female at Home के विषय में। जिसकी सहायता से महिलाएं घर पर रहते हुए, अपने वजन को नियंत्रित कर सकती हैं। 

मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्याओं में शामिल है परंतु इस समस्या का समाधान भी है यदि आप नियमित रूप से निम्नलिखित व्यायाम को करते हैं तो इससे अपको weight lose करने में अधिक सहायता प्राप्त होगी।

 

Weight Loss Exercise For Female At Home

1.Squats
Weight Loss Exercise For Female at Home

व्यायाम के फायदे :- शरीर को फिट बनाने के लिए पेट की चर्बी को खत्म करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है घर पर सिर्फ 10 मिनट स्क्वाट करने से कोर मसल्स मजबूत बनती हैं और एक्सट्रा फैट बर्न होने लगता है स्क्वाट एक्सरसाइज करने से एब्स बनाने में मदद मिलती है जिसकी सहायता से पेट पर जमा चर्बी आसानी से कम होने लगती है जिसके परिणाम स्वरूप weight lose प्रक्रिया पूर्ण होने लगती है।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- स्क्वाट करते वक्त सबसे पहले अपनी छाती को बाहर निकालकर थोड़ा झुक जाएं फिर अपने दोनों हाथों को सामने की ओर खुले रखेंगे अब धीरे- धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठने की कोशिश करेंगे यह बिल्कुल कुर्सी पर बैठने के जैसा है ध्यान रहे की स्क्वाट करते समय आपका शरीर एकदम टाइट होना चाहिए।

2.Forward Lunge Exercise
Weight Loss Exercise For Female at Home

व्यायाम के फायदे :- यह एक्सरसाइज करने से पेट पर जमा चर्बी कम होने लगती है यदि आप रोजाना इस एक्सरसाइज को करते हैं तो यह आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है इसीलिए इसको Weight Loss Exercise For Female at Home की लिस्ट में गिना जाता है।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आपको अपने सीधे पैर के घुटने को आगे की ओर मोड़ना है एवं उल्टे पैर को पीछे की ओर ले जाना है कुछ समय तक इसी अवस्था में रुकना है इसके बाद यही प्रक्रिया आपको उल्टे क्रम में कर देनी है उल्टे पैर के घुटने को आगे की ओर मोड़ना है एवं सीधे पैर को पीछे की ओर सीधा रखना है इस एक्सरसाइज के करने से Weight Lose होने में आपको सहायता प्रदान होगी।

3.High knee

व्यायाम के फायदे :- यह एक्सरसाइज पेट और कूल्हों की चर्बी को हटाने के लिए बेहतर एक्सरसाइज है। यह पेट पर जमा चर्बी को हटाने में बहुत ही लाभदायक साबित होती है।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- सीधे खड़े होकर दोनों पैरों को पास रखना है हाथ शरीर के साइड पर होने चाहिए व दाएं घुटने को 90 डिग्री के कोण पर मोड़कर पैर को ऊपर उठाना है इसके बाद घुटने को चेस्ट के पास लेकर आना है इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर और हाथ से भी करना है इस तरह से दोनों पैरों को तेजी से ऊपर-नीचे करना है इस प्रकार यह है प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी इस प्रक्रिया को Weight Loss Exercise For Female at Home की लिस्ट में सर्वोत्तम माना जाता है क्योंकि यह घर में रहने वाली महिलाओं के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है Weight Lose करने के लिए।

4.Plank

व्यायाम के फायदे :- प्लैंक एक्सरसाइज करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे आप ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं यह एक्सरसाइज करने से मोटापा संतुलित किया जा सकता है यह एक्सरसाइज करने से आपका शरीर एनर्जेटिक एवं कार्यशील रहता है जिससे मोटापा बढ़ने जैसी समस्या का खतरा कम हो जाता है इसीलिए इसको Weight Loss Exercise For Female at Home की लिस्ट में रखा गया है।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- सबसे पहले आपको घुटने के वल बैठना है एवं अपने दोनों हाथों को आगे की ओर बढ़ाते हुए पैर के पंजों पर दबाव डालते हुए अपने घुटनों को सीधा करके पैरों के पंजों पर वजन लाएं इसके बाद दोनों हाथों एवं पंजों पर अपने पूरे शरीर के भार को छोड़ दे इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

5.Side planks

व्यायाम के फायदे :- साइड प्लैंक करने से ऊर्जा तिब्र गति से बढ़ती है और साथ ही कैलोरीज भी बर्न होती है वहीं ऐसा करने से मोटापा भी घटने लगता है जीवन को आसान बनाया जा सकता है साइड प्लैंक की सहायता से।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- सबसे पहले आपको पुशअप मारने की अवस्था में आ जाना है इसके बाद आपको अपने उल्टे पैर एवं उल्टे हाथ को बैलेंस बनाते हुए उनको मोड़ लेना है इसके बाद सीधे हाथ एवं सीधे पैर पर अपने शरीर का सारा भार संतुलन करके छोड़ देना है इस प्रकार आपकी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

6.Mountain climbers

व्यायाम के फायदे :- माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इसको करने से स्टेमिना बढ़ता है वजन कम होता है और पेट की चर्बी कम होने लगती है।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- आपको सीधा खड़े होकर दोनों हाथों को नीचे की ओर करके पैरों को सीधा कर लें इसके बाद अपने पूरे शरीर के भार को दोनों हाथों पर छोड़ दें फिर सीधे पैर को सीधे हाथ की ओर लाएं इसके बाद उल्टे पैर को उल्टे हाथ की ओर लाएं ऐसा बार-बार करने से आपकी यह एक्सरसाइज पूर्ण हो जाएगी।

7.Plank Jack

व्यायाम के फायदे :- यह Weight Lose करने में आपकी महत्वपूर्ण सहायता कर सकती है क्योंकि इससे Weight Lose होने में अधिक सहायता मिलती है परंतु जरूरी है कि आपको यह एक्सरसाइज करने का सही तरीका पता होना चाहिए।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- सबसे पहले पुशअप करने की अवस्था में आपको आ जाना है इसके बाद अपने दोनों पैरों को दूर-दूर लेकर जाएं फिर पास लेकर आए ऐसा बार-बार करने से आपकी यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी यह Weight Loss Exercise For Female बहुत प्रचलित है क्योंकि यह बहुत सहायता पूर्ण है।

8.Leg Raise

व्यायाम के फायदे :- इस एक्सरसाइज को स्टैमिना लाने के लिए किया जाता है क्योंकि इस एक्सरसाइज में हमें बार-बार अपने पैरों को ऊपर की ओर लेकर जाना होता है जिससे कि पेट की चर्बी भी कम होने लगती है जिससे कि मोटापे जैसी बड़ी समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- सर्वप्रथम आपको एक डंबल लेना है जिसका भार करीबन 2 से ढाई किलो हो और डंबल को पैरों की सहायता से बार-बार ऊपर की ओर लेकर जाना है लेटने की अवस्था में।

9.Jumping jacks

व्यायाम के फायदे :- जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जाता है इसे करने से वजन बहुत तेजी से कम होता है पैरों से लेकर हाथ पेट कमर और शरीर में जमा चर्बी कम होने लगती है।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को अपनी दोनों टांगों से चिपकाकर खड़े हो जाएं इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर लेजाकर मिला दें एवं जब आप अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएंगे तो अपनी दोनों टांगों को भी एक दूसरे से दूर ले जाएं फिर दोनों हाथों को और दोनों टांगों को एक साथ लाएं फिर दोबारा इस प्रक्रिया को दोहरा दें।

10.Crunches

व्यायाम के फायदे :- पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक  है। इस एक्सरसाइज के करने से पेट की चर्बी कम होने लगती है एवं शरीर में एक नई ऊर्जा का आगमन होता है।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी दोनों टांगों को जमीन पर लगाते हुए सीधे बैठ जाना है इसके बाद थोड़ा पीछे की ओर झुकना है एवं अपने दोनों हाथों को सर के पीछे ले जाकर जोड़ दें। और फिर अपने पैरों को बैलेंस करते हुए ऊपर करें एवं साइकिल जिस प्रकार से चलाई जाती है उसी प्रकार से पैरों को भी चलाइए इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

11.Pushups

व्यायाम के फायदे :- पुशअप्स पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है यदि आप इस एक्सरसाइज को करते हैं तो इससे आपकी पेट की चर्बी तो कम होगी ही एवं इससे आपके शरीर में स्टेमिना एवं नई ऊर्जा का आगमन होगा जिससे आपको एक बेहतर जीवन जीने में सहायता मिलेगी।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- पुशअप करने के लिए हमें अपने दोनों हाथों एवं दोनों पैरों पर अपने शरीर के बाहर हो छोड़ देना है इसके बाद अपने दोनों हाथों को कंधे के बगल में रखते हुए जमीन पर रखना है फिर आपको अपने शरीर के बाहर को दोनों हाथों पर धीरे-धीरे छोड़ना है इसके बाद आपको अपने भार को ऊपर की ओर उठाना है ऐसा बार-बार करने से आपकी पुश अप करने की एक्सरसाइज पुरी हो जाएगी।

12.Side planks 

व्यायाम के फायदे :- जैसा कि आप इस एक्सरसाइज के नाम से ही जान सकते हैं कि इससे साइड फैट बहुत जल्दी कम होता है इसे करने से आपके हाथों में ताकत आती है एवं पेट की चर्बी कम होती है।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले दाई ओर लेट जाएं  फिर अपने दोनों पैरों को फैलाएं फिर पैरों को अपने हिप्स की साइड रखें इस प्रकार आपकी यह एक्सरसाइज पुरी हो जाएगी 

13.Burpees

व्यायाम के फायदे :- बर्पीज ऐसी एक्सरसाइज़ है जो बॉडी फैट को बर्न के अलावा मसल्स को बिल्ड करने का भी काम करती है इसे करने से आपकी गर्दन से लेकर टांगों तक सभी अंगों में खिंचाव का अनुभव होने लगता है इस एक्सरसाइज के रोजाना करने से आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है एवं शरीर में कार्य करने की क्षमता बढ़ने लगती है।

व्यायाम करने की प्रक्रिया :- इस एक्सरसाइज को आपको बिल्कुल उसी प्रकार करना है जिस प्रकार उपर्युक्त चित्र में दर्शाया गया है।

Conclusion
यदि आप घर पर रहे के वजन कम करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम आपको धैर्य रखना होगा क्योंकि वजन कम करने की इस प्रक्रिया में आपको लंबा समय लग सकता है वजन कम करना कम समय में संभव है परंतु आपको धैर्य रखना होगा हमने आपको इस ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि आप किस प्रकार घर पर रहकर अपना वजन कम कर सकते हैं और हम आशा करते हैं कि आपको सहायता प्राप्त हुई होगी।
 
FAQ

Q. 1 कौन सी एक्सरसाइज से जल्दी वजन कम होता है ?

विशेषज्ञ की माने तो बर्पिज ,जंपिंग जैक, पुशअप जैसी अन्य एक्सरसाइज आप जल्दी वजन कम करने के लिए कर सकते हैं।

Q. 2 बिना एक्सरसाइज के 7 दिनों में वजन कैसे कम करें?

  • चीनी बिलकुल न खाए
  • वॉकिंग है जरूरी
  • भोजन पर कंट्रोल करना
  • फाइबर का करें सेवन
  • नींद लें पूरी
Q. 3 पूरे शरीर को पतला कैसे करें ?
  • ग्रीन टी पिएं 
  • एक्सरसाइज जरूर करें
  • नींबू-अदरक का पेय लेना शुरू करें सुबह 
  • प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं 
  • खूब पानी पिएं
Q.4 क्या भूखे रहने से पेट कम होता है?
 
भूखे रहने से वजन कम नहीं होता है बल्कि बढ़ने लगता है क्योंकि भूखे रहने से मेटाबोलिज्म स्तर कम होने लगता है जिस कारण हमारे शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है।
Q.5 कम भोजन करने से क्या होता है?
 
यह आदत पाचन संबंधी समस्याओं का मुख्य कारण बन सकती हैं इसके कारण आपको पेट में सूजन, गैस या कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

Leave a Comment