103 किलो से कैसे किया मैने 73 किलो वजन सिर्फ 2 महीने में जाने पूरी बात | Real Weight lose story

Weight lose real story

Laxmi weight lose real story in hindi: बढ़ते मोटापे का शिकार ज्यादातर महिलाएं ही होती है। क्योंकि उन्हें घर पर रहकर अपनी ग्रस्ति को संभालना होता है। महिलाएं अक्सर वजन कम करने के लिए कई प्रकार के प्रयत्न करती हैं। और वजन कम करने से संबंधित अनेक प्रकार की विधाओं का ज्ञान लेती हैं। परंतु आज के समय में मोटापा कम करने के ऊपर इतने ज्यादा जवाब है, कि अधिकतर व्यक्ति कंफ्यूज हैं कि किसकी बात को मनाना चाहिए।

यदि वजन कम करने की प्रक्रिया में सफल होना है, तो वह व्यक्ति ज्यादा अच्छी तरीके से ज्ञान दे सकता है। जो वजन कम करने की प्रक्रिया में सफल हुआ है। लक्ष्मी भी अधिक वजन के कारण बहुत ज्यादा परेशान थीं। पर इन्होंने कैसे किया अपना 30 किलो वजन कुछ ही महीनो में और कैसे बनाया अपने जीवन को आसान जानेंगे लक्ष्मी की जुबानी।

परिचय

weight lose real story in hindi
नाम :- लक्ष्मी
उम्र :- 31 वर्ष 
मुख्य काम क्या है :- हाउस वाइफ 
कुल कितना था वजन :- 103 किलो
कितना किया वजन कम :- 73 किलो 
कुल कितना घटाया वजन :- 30 किलो

कितना समय लगा :- 4 से 5 महीने का समय

डिप्रेशन और फास्ट फ़ूड से बढ़ गया था वजन

लक्ष्मी बताती है की “मेरी जिंदगी अच्छी चल रही थी। सब कुछ अच्छा था, परंतु मेरे मायके में अचानक मेरी मम्मी की तबीयत खराब हुई। और कुछ समय बाद मेरी मम्मी का देहांत हो गया। यह गम मेरे पूरे परिवार को था पर मैं उस गम में बहुत बुरी तरीके से मानो कि टूट गई थी। जिंदगी में लगता नहीं था कि अब कुछ भी बाकी नही है। कुछ लंबा समय बीता और मैं शांत-शांत रहने।
 
इसे भी पढ़ें-
 
जिस कारण मैं शरीर पर ध्यान नहीं दे पा रही थी। ससुराल में सभी पर ध्यान देना पड़ता था। चिंता के कारण मेरा मोटापा बढ़ने लगा क्योंकि रात के समय मैं पूरी नींद नही लेती थी। और ज्यादा खाने से बचने के लिए मै फास्ट फूड का सहारा लिया करती थी। क्योंकि खाना मूझसे खाया ही नही जाता था हर वक्त मम्मी की ही याद आती थी। जिस कारण मेरा मेटाबॉलिज्म स्तर कमजोर होने लगा और फैट जमा होने लगा। मुझे घर का बना खाना अच्छा कोई नहीं लगता था।
मानो कि मैं सिर्फ जीने के लिए ही थोड़ा सा खाती थी। कुछ समय बाद मुझे महसूस हुआ कि मोटापे के कारण मेरी सांस फूलती है। और कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इसके बाद मैने खुद को संभालने का फैसला लिया। और निर्णय लिया कि अब मुझे वजन कम करना है। और पहले की तरह एक बेहतर और सामान्य जीवन जीना है।

वजन घटाने के लिए किया रोज व्यायाम और खाई हरी सब्ज़ियां

मैंने वजन कम करने से संबंधित जानकारी इकट्ठा करना शुरू करी तो प्रत्येक व्यक्ति की एक बात सामान्य थी। कि यदि वजन कम करने की प्रक्रिया में सफल होना है, तो व्यायाम करना होगा। क्योंकि व्यायाम करने से ही शरीर का फैट और कैलोरीज बर्न होती हैं जिससे मोटापा घटता है। इसलिए मैं रोजाना एक घंटा व्यायाम करने का प्लान बनाया और व्यायाम करने के लिए जिम जाया करती थी। जिम जाकर मैं यह एक्सरसाइज किया करती थी।
  • Kettlebell
  • Pushups
  • Lunges
  • Step-ups
  • Deadlifts
फास्ट फूड खाने के कारण मेटाबॉलिज्म स्तर बहुत ज्यादा कम हो गया था। और मेटाबॉलिज्म फैट को बर्न करने की क्षमता को खोने लगा था। इसलिए विसेशक ने मूझसे कहा कि मुझे ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खानी होगी ताकी मेटाबॉलिज्म स्तर मजबूत हो और फैट बर्न हो सके मैंने ऐसा ही किया। और मैं दिन के 3 टाइम के खाने में एक टाइम के खाने की पूर्ति मात्र हरी सब्जियों से ही किया करती थी।

वजन घटाने के लिए ख़ुद को किया तैयार और लिया कठोर प्रण

मैने महसूस किया कि मैं पहले क्या थी और मैं बाद में क्या हो गई। इसलिए मुझे वजन कम करने की प्रक्रिया को प्रारंभ करना पड़ा। मुझे एक कठोर प्रण लेना पड़ा कि अब मुझे एक सामान्य एवं बेहतर जीवन जीना है। क्योंकि मुझे घरेलू सामान्य कार्यों को करने में बड़ी समस्या होती थी। कैसे घर को साफ़ करते समय मेरी कमर मे दर्द होने लगता था क्योंकि मेरे शरीर में फैट जमा हो गया था। जोकि मेरे लिए एक बडी समस्या बनता जा रहा था।

क्या था डेली रूटीन

  • रोज 3/4 लीटर पानी पीना
  • 8 घंटे की नींद
  • 1 घंटा रोजाना एक्सरसाइज़
  • एक एक्सरसाइज ऐसी जो घर से बाहर की जाय जैसे रनिंग
  • मीठे भोजन से दूरी क्योंकि मीठा खाने से मेटाबॉलिज्म कमज़ोर होता है।
  • उच्च प्रोटिन लो कैलोरीज़ फूड को खाना वजन कम करने के लिए शरीर को कम कैलोरिज चाहिए होती है ज्यादा कैलोरिज लेने से मोटापा बढ़ता है।
  • सुबह ख़ाली पेट जीरा पानी पीना।
  • रात को खाना खाने से पहले जीरा पानी लेना ताकी भूख को कम किया जा सके
  • तनाव से दूर रहना ताकी मेटाबोलिजम कमज़ोर न हो

वजन घटाने के लिए किया इन चीजों से परहेज़

फॉस्ट फूड ( तेल मसाले ज्यादा होते हैं फैट बढ़ सकता है)
मीठी चीजें (ताकी मेटानोलिज्म स्तर कमज़ोर न हो)
मैदे से बनी चीजें (फॉस्ट फूड)
चाय और कॉफी (क्योंकि यह मिठास युक्त हैं)
इसे भी पढ़ें-

लोगो के लिए क्या सलाह है।

जीवन ईश्वर का तोहफा है किसी समस्या के चलते अपने जीवन को दुख न दें। एवम जीवन में आगे बढ़े और इश्वर का शुक्रिया अदा करें की उसने यह हसीं जीवन दिया।
यदि आप भी बताना चाहते हैं अपनी वजन कम करने की प्रक्रिया का पूरा सफर तो हमें करें email :- thefitnesslove086@gmail.com और बताएं अपनी पूरी कहानी ईमेल के द्वारा आपकी इस प्रक्रिया पर हम एक ब्लॉग पोस्ट बना सकते हैं एवं आपकी कहानी को अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा बना सकते हैं धन्यवाद।

Leave a Comment