रमज़ान में घटाएं 10 किलो वजन इस डायट प्लान की मदद से | Ramadan diet plan to lose 10 kg

Ramadan diet plan to lose 10 kg
रमजान इबादत एवं खुदा को राजी करने का पाक महीना है। परंतु यदि बढ़ते मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति पहले से ही मोटापे को कम करने का प्रयास कर रहे हैं एवं डाइट प्लान को फॉलो कर रहे हैं। तो आपका वह डाइट प्लान रमजान के इस महीने में कार्य नहीं कर सकेगा क्योंकि आपको पूरे दिन रोजे के दौरान भूखा रहना है। इसलिए आपको आवश्यकता है रमजान को ध्यान में रखते हुए बनाए गए डाइट प्लान की। इसलिए हम आपसे साझा करेंगे Ramadan diet plan to lose 10 kg जिसकी सहायता से आप रमजान के महीने में 10 किलो तक वजन आसानी से कम कर सकते हैं।

 

रमज़ान का महत्त्व क्या है ? क्यों है खास रमज़ान का पाक महिना

Ramadan diet plan to lose 10 kg
इस्लाम में रमजान के महीने को पाक महीना माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया के अन्य देशों में मुस्लिम समुदाय द्वारा इस महीने में अल्लाह की दी हर नियमत के लिए अल्लाह का शुक्र अदा किया जाता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और ये महीना कभी 29 दिन तो कभी 30 दिन का होता है। रमजान शब्द एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है चिलचिलाती गर्मी तथा सूखापन। इस्लामिक विश्वास के अनुसार इस महीने की सत्ताईसवीं रात को मोहम्मद साहब पर कुरान नाजिल हुई थी और इसीलिए इस महीने में कुरान को पढ़ना पुण्य कार्य माना जाता है। यह भी माना जाता है कि रमजान महीने के अधिक गर्म होने के कारण अरब वासियों को मोहम्मद साहब ने यह पैगाम दिया कि इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक समय अपने घरों में ही बिताए और यही वह सही समय है जब अल्लाह की इबादत पूरे जतन से की जा सकती है।
इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग उपवास रखते हैं। उपवास को अरबी में स्वम कहा जाता है। इसलिए इस महीने को अरबी में माह-ए-श्याम भी कहते हैं। फारसी में उपवास को रोजा कहा जाता है। रोजे रखने वाले रोजेदारों द्वारा सूर्य उगने से पहले थोड़ा भोजन खाया जाता है और इस समय को सहेली कहा जाता है। जबकि दिन भर रोजा रखने के बाद शाम को रोजेदारों द्वारा जिस भोजन को ग्रहण किया जाता है। उसे इफ्तार कहते हैं।
 
इसे भी पढ़ें-
रोजेदार रोजे को खजूर खाकर तोड़ते हैं, क्योंकि इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार अल्लाह के द्वारा पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहु अलैहि वसल्लम को अपना रोजा रोजा खजूर खाकर तोड़ने को कहा गया था और तब से ही यह परंपरा चली आ रही है। रमजान का यह महीना ईद के चाँद के साथ समाप्त होता है। और फिर शुरुआत होती है ईद उल फितर या मीठी ईद की। इस महीने में रोजा रखने के अलावा रात में तरावीह की नमाज़ पढ़ना, कुरान पढ़ना, जकात देना आदि कार्यों पर भी ध्यान दिया जाता है। इसलिए इस महीने को नेकियों और इबादत का महीना माना जाता है।

क्या रमज़ान के महिने में डाइट प्लान फॉलो करना सही है ?

रमजान पाक और इबादत का महीना है, जिसमें खुदा अपने बंदों को हिम्मत देता है। कि वह खुदा की इबादत कर सके एवं मौला ए करीम को खुश करके अपने गुनाहों की बख्शीश करवा सकें। इस महीने में मुसलमान व्यक्ति को इबादत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। परंतु यदि बढ़ते मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जैसे कि कई बीमारियां हो सकती हैं जिनमें शामिल हैं हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, थायराइड जैसी अन्य बीमारियां तो रमजान के इस पाक महीने में भी डाइट प्लान फॉलो करना अति आवश्यक है। क्योंकि डाइट प्लान फॉलो ना किया जाए तो आने वाले समय में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए रमजान के महीने में डाइट प्लान फॉलो करना सही है।
 

Ramadan diet plan to lose 10 kg

—————–सेहरी के समय—————–

(OPTION 1)
  • 1 कटोरी दलिया
  • 1 मुट्ठी नट्स
  • बिना मलाई का दूध
  • 2 खजूर
  • 2 अंडे की सफेदी
(OPTION 2)
  • 1 कटोरी ओट्स
  • 2 विटामिन बिस्कुट
  • दूध बिना मलाई के
  • 1 मुट्ठी नट्स
  • 10/12 स्ट्रॉबेरी
 
(OPTION 3)
 
  • 1 ब्राउन ब्रेड
  • 2 अंडे पर सिर्फ एक अंडे की ही जर्दी (Egg yellow part) खाएं
  • 1 कप दूध बिना मलाई के
  • 1 मुट्ठी नट्स
 
अगर ज्यादा भूख लगी हो तो ये भी शामिल कर सकते हैं 
  • आधी रोटी
  • 8 टी स्पून सब्जी दाल आलू छोड़ कर कोई भी सब्जी
  • 1 कप दही

————-इफ्तार के समय———-

  • 1 खजूर
  • 1 गिलास नींबू पानी जिसमे चीनी बिलकुल न के बराबर हो और पिंक नमक डाला गया हो
  • 1 कप फ्रूट (केला, आम, अंगूर) को छोड़ कर कोई भी फल
  • 2 पकोड़ी बैंगन या पालक की बानी हुई
 
अगर भूख ज्यादा लगी हो तो
 
आधी रोटी के साथ 10/12 टी स्पून सब्जी दाल आलू को छोड़ कर कोई भी सब्जी ले सकते हैं।
 

क्यों है खास यह डायट प्लान

Ramadan diet plan to lose 10 kg

यह डाइट प्लान डॉक्टर आयशा नासिर द्वारा बनाया गया डायट प्लान है। जोकि एक बेहतर डायटिशियन है, इनके द्वारा बनाए गय डाइट प्लान दुनिया भर में फैले लोग इस्तेमाल करते है और उन्हे फायदा भी होता है।

इन बातो का रखें ध्यान होगा जल्दी फायदा

  • 8 घंटे की प्रोपर नींद
  • सेहरी और इफर वक्त अधीक पानी पिएं ताकी शरीर हाइड्रेट रहे
  • सेहरी से पहले या इफ्तार से पहले एक्सर्साइज करें
  • इफ्तार वक्त ज्यादा तला हुआ भोजन न खाएं

CONCLUSION

हमने आपको इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से बताया है, Ramadan diet plan to lose 10 kg के विषय में। यह डाइट प्लान डॉक्टर आयशा नासिर द्वारा बनाया गया प्लान है। जो की एक बेहतर डाइटिशियन है और उनके द्वारा बनाए गए डाइट प्लान बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होते हैं।

Leave a Comment